आईपीएस डांगी की तरह भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर लगे आरोप की भी जांच हो
रायपुर । भाजपा सरकार पर महिला शोषण के मामले की जांच करने में भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आईपीएस रतनलाल डांगी पर महिला द्वारा लगाये लगे आरोप की जांच की तरह ही भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर नाबालिक बेटी के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच होनी चाहिए। भाजपा सरकार में महिला शोषण के मामले की जांच में भी भेदभाव दिख रहा है। भाजपा सरकार को बताना चाहिए क्या प्रदेश में भाजपा नेताओं के लिए अलग कानून है? दूसरे लोगों के लिए अलग कानून है? भाजपा नेता आरोपी हो तो क्या उसके खिलाफ जांच नहीं होगी? आरोप लगाने वाली पीड़िता की गुहार नहीं सुनी जाएगी? आरोपियों के द्वारा अपने बचाव में पीड़ितों पर ही उलजुलूल आरोप लगाकर आरोपो से ध्यान भटकाना, पीड़ितों को डराने, धमकाने से न्याय कैसे मिलेगा? यही सुशासन है?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार कहती है आरोपी आईएएस हो या आईपीएस हो कानून से ऊपर कोई नहीं है, कानून अपना काम करेगा, निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कानून सम्मत कार्यवाही होगी। फिर वहीं भाजपा सरकार कैसे भूल जाती है कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर नाबालिक बेटी ने जो संगीन और गंभीर आरोप लगाए हैं उसकी अब तक जांच नहीं हुई है? महिला आयोग के सामने भी आरोपी उपस्थित होकर अपना पक्ष क्यों नहीं रख रहे? पीड़ित ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के माध्यम से जो गंभीर आरोप लगाए हैं उसे स्वतः संज्ञान में लेकर सरकार ने एफआईआर दर्ज क्यों नहीं किया है? आरोपी भाजपा नेता है तो क्या कानून के हाथ पैर बांध दिए जाएंगे? बड़ी शर्म की बात है भाजपा सरकार के मंत्री और भाजपा के नेता आरोप लगाने वाले पीड़ित को ही गलत ठहरा रहे? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता इस मामले में मौन क्यों है?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आईपीएस डांगी की तरह ही भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया पर लगे आरोपों की जांच हो। भाजपा सरकार एवं संगठन राहुल टिकरिया के खिलाफ कार्यवाही करें और पीड़ित को न्याय दिलाए।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
