रजत जयंती महोत्सव 2025: विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला एवं प्रदर्शनी संपन्न।
मुंगेली । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर विकासखण्ड पथरिया में विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौपूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. आर.एम. त्रिपाठी, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग मुंगेली ने पशु मेला एवं प्रदर्शनी के संबंध में जानकारी प्रदान की। साथ ही डॉ. एस.एम. पाण्डेय, अतिरिक्त उप संचालक, डॉ. आर.बी. गौतम एवं डॉ. के.पी. मरावी ने विभाग द्वारा संचालित पशुपालन योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
प्रदर्शनी में उन्नत नस्ल के पशु एवं पक्षियों को प्रदर्शित किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान सभापति जिला पंचायत श्रीमती अनिला देवेंद्र राजपूत, रिंकू सिंह ठाकुर, सभापति जनपद पंचायत पथरिया, विजय चेलकर, जनपद सदस्य पथरिया, तथा ग्राम पंचायत सिलदहा, बेलखुरी, कलारजेवरा, सेंदरी एवं मोहभठ्ठा के सरपंच सहित 250 से अधिक पशुपालक शामिल हुए।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
