October 19, 2026

नगर निगम विद्युत एवं अभियांत्रिकी विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय ने जोन 5 कमिश्नर एवं फटाका एसोसिएशन रायपुर के पदाधिकारियो सहित हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में लगाये गये 65 अस्थायी फटाका बाजार दुकानों की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

0
IMG-20251016-WA0452.jpg

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर की विद्युत एवं अभियांत्रिकी विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय ने नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीर सागर नायक, कार्यपालन अभियता लाल महेन्द्र प्रताप सिह, सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाघव सहित नगर निगम जोन 5 के अन्य अधिकारियों, फटाका एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष असरफ हुसैन सचिव  सुनील गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम रायपुर के जोन 5 राजस्व बाजार विभाग द्वारा राजधानी शहर के हिन्द स्पोर्टिंग मैदान लाखे नगर में लगाये जा रहे अस्थायी फटाका बाजार की व्यवस्थाओ का प्रत्यक्ष अवलोकन किया, 65 दुकानों के अस्थायी फटाका बाजार में सभी दुकानों ke सामने अग्निशमन यँत्र और रेत की व्यवस्था की गयी है, सिक्योरिटी गार्ड रूम, काउंटर की व्यवस्था की गयी है।
          एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय और जोन 5 जोन कमिश्नर  खीर सागर नायक को फटाका एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष असरफ हुसैन ने सफाई व्यवस्था पेयजल व्यवस्था एव अन्य व्यवस्थाओ को लेकर पूर्व वर्षों की अपेक्षा अच्छी व्यवस्था रायपुर नगर निगम से किये जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अग्निशमन वाहन की भी व्यवस्था अस्थायी फटाका बाजार में उपलब्ध हो जायेगी। इस पर एमआईसी सदस्य एव जोन 5 जोन कमिश्नर ने तत्काल अग्निशमन वाहन की व्यवस्था अस्थायी फटाका बाजार में सुनिश्चित करने के निर्देश प्रशासनिक व्यवस्था के अनुरूप संबंधित अधिकारियों को दिये। फटाका एसोसिएशन रायपुर के पदाधिकारियो ने रायपुर लाखे नगर हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में अस्थायी फटाका बाजार मे वाहन पार्किंग व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने एमआईसी सदस्य और जोन 5 जोन कमिश्नर को बताया कि आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर उन्हें कोई शिकायत नहीं है। व्यवस्था सतोषजनक है और पूर्वपेक्षा अच्छी व्यवस्था नगर निगम जोन 5 द्वारा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed