October 19, 2026

छ.ग. राज्य विद्युत पावर वितरण कंपनी मर्यादित द्वारा दीपावली पर्व पूर्व 33. के.वी. लाईन में आवश्यक संधारण कार्य करने 6 घंटे का शटडाउन लिया गया

0
IMG-20251016-WA0557.jpg

रायपुर । रायपुर आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कपनी मर्यादित्त द्वारा दीपावली पूर्व 33 के वी लाईन में आवश्यक सधारण करने हेतु 6 घंटे का शटडाउन लिया गया। इस दौरान नगर निगम रायपुर के जल विभाग की टीम द्वारा 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट की रॉ वाटर पाईप लाईन में भाठागांव मुख्य मार्ग गणेश ट्रेडर्स के सामने पाईप लाईन लीकेज के सुवार और आवश्यक संधारण का कार्य, सरिता इटेकवेल में रॉ वाटर हेडर का आवश्यक सुधार कार्य 2000 केवीए. ट्रासफार्मर सागर इटेकवेल में ऑइल फिल्टरेशन कार्य फिल्टर प्लांट में सफाई और डिसइंफेक्शन का कार्य करवाया गया। महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जलकार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू, आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर शटडाउन के दौरान सुधार और संधारण के आवश्यक कार्यों का प्रत्यक्ष निरीक्षण स्थल पर पहुंचकर नगर निगम जलकार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेन्द्र ने फिल्टर प्लांट के संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में किया और समुचित सुधार व संधारण मरम्मत कार्यों को सुव्यवस्थित तरीके से करने आवश्यक निर्देश दिये।
               शटडाउन के तत्काल पश्चात 150 एमएलडी 80 एमएलडी और 80 एमएलडी नया फिल्टर प्लांट से भरने वाली रायपुर शहर नगर निगम क्षेत्र की 42 पानी टंकियों में जल का भराव किया जाना फिल्टर प्लांट द्वारा प्रारंभ कर दिया जायेगा और शुक्रवार दिनाक 17 अक्टूबर को प्रातः कालीन जलापूर्ति सभी 42 पानी टकियो में व्यवस्थित नियमित तौर पर की जायेगी। कार्य के चलते जल का भराव ना होने के कारण आज संध्या की नियमित जलापूर्ति नहीं की जा सकेगी। आज सुबह नियमित जलापूर्ति करने पश्चात छ.ग. राज्य विद्युत पावर वितरण कंपनी मर्यादित द्वारा 33 के वी लाईन का दीपावली पूर्व आवश्यक संधारण कार्य प्रारंभ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed