October 19, 2026

दुर्ग में पुलिस परिवार महासम्मेलन पर विवाद, कार्यक्रम स्थल की अनुमति को लेकर असमंजस

0
IMG-20251005-WA0291.jpg

दुर्ग । दुर्ग जिले में आगामी 5 अक्टूबर को प्रस्तावित पुलिस परिवार महासम्मेलन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति के बीच मतभेद की स्थिति बन गई है। आयोजन समिति के अध्यक्ष उज्जवल दीवान ने बताया कि सम्मेलन के लिए स्वामी विवेकानंद भवन की अग्रिम बुकिंग 11 सितंबर को कर ली गई थी और सभी आवश्यक शुल्क भी जमा कर दिए गए थे।

दीवान के अनुसार, नगर निगम ने हाल ही में कार्यक्रम के लिए एसडीएम और पुलिस विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगा है, जिसके कारण आयोजन की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि सम्मेलन एक पारिवारिक बैठक है, जिसमें किसी प्रकार की रैली या मांग नहीं की जाएगी।



वहीं, प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर अन्य धार्मिक आयोजन की सूचना मिलने के बाद शांति व्यवस्था की दृष्टि से अनुमति प्रक्रिया की समीक्षा की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।



महासम्मेलन में प्रदेशभर से पुलिस परिवारों के आने की संभावना है। आयोजन समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्य के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।



स्थिति को लेकर दोनों पक्षों के बीच संवाद जारी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही समाधान निकल आएगा, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed