छात्रा की जबड़े की सफल सर्जरी, अब खतरे से बाहर — स्कूल प्रबंधन ने उठाया इलाज का पूरा खर्चा
विद्यालय प्रबंधक शिव आशीष सोनकर की मानवीय पहल, अस्पताल में रहे लगातार मौजूद
मुंगेली ।। जिले में बुधवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया था, लेकिन इंसानियत और जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए एसएलएस एकेडमिक हायर सेकेंडरी स्कूल, पंडरिया रोड के प्रबंधन ने छात्रा की जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जानकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा की एक छात्रा अचानक स्कूल की दूसरी मंजिल से नीचे आत्म हत्या करने की मनसा से कूद गई थी। घटना के तुरंत बाद विद्यालय प्रबंधन ने अपनी सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए छात्रा को तत्काल मुंगेली जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर अपोलो से रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा की जबड़े की सर्जरी सफल रही है और अब वह खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा की हालत स्थिर है और धीरे-धीरे वह सामान्य हो रही है। छात्रा के पिता धर्मेंद्र सिंह ने बताया— “विद्यालय प्रबंधन ने न केवल मेरी बेटी को समय पर अस्पताल पहुँचाया बल्कि इलाज की पूरी जिम्मेदारी भी ली। आज उसकी जबड़े की सर्जरी सफल हुई है। इलाज का पूरा खर्च स्कूल प्रबंधन द्वारा उठाया जा रहा है। इससे हमारे परिवार को बहुत बड़ा सहारा मिला है। हम विद्यालय संचालक शिव आशीष सोनकर और पूरी टीम के प्रति आभारी हैं।” इस घटना में स्कूल प्रबंधन की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी ने एक बड़ी मिसाल कायम की है। विद्यालय के प्रबंधक शिव आशीष सोनकर स्वयं रामकृष्ण केयर अस्पताल, रायपुर में छात्रा के इलाज के दौरान लगातार मौजूद रहे और हर पल उसकी स्थिति की जानकारी लेते रहे। श्री सोनकर ने कहा— “हमारे लिए छात्र सिर्फ विद्यार्थी नहीं, परिवार का हिस्सा हैं। इस कठिन समय में हमारा कर्तव्य था कि हम उसके साथ खड़े रहें। ईश्वर की कृपा से ऑपरेशन सफल रहा, और बच्ची जल्द स्वस्थ होकर अपने घर जाएगी — यही सबसे बड़ी खुशी है।”

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
