ऑपरेशन ‘साइबर शील्ड’ में रायपुर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई — म्यूल बैंक अकाउंट गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
देशभर में 500 से अधिक खातों से करोड़ों का ट्रांजैक्शन, चीनी नागरिकों से जुड़ा नेटवर्क बेनकाब
रायपुर ।। रायपुर रेंज पुलिस ने ऑपरेशन ‘साइबर शील्ड’ के तहत म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा, गुजरात, बिलासपुर और रायपुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 50 मोबाइल, 10 डेस्कटॉप कंप्यूटर, सिम कार्ड और 60 बैंक अकाउंट कीट जब्त किए हैं। जांच में अब तक देश के विभिन्न राज्यों के 500 से अधिक बैंक खातों से करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है।

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने म्यूल बैंक अकाउंट धारकों, ब्रोकरों, संवर्धकों तथा ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
🔹 मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए ठगी का जाल
विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने
www.erishtaa.com, www.jeevanjodi.com, www.royalrishtey.com
नाम से फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइटें बनाकर वर-वधू के फर्जी फोटो दिखाते हुए लोगों से ठगी की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन वेबसाइटों के संचालकों को चिन्हांकित कर गिरफ्तार किया।
इस दौरान गोल चौक डगनिया स्थित “जीवन जोड़ी” और “रॉयल रिश्ते” के फर्जी कार्यालयों तथा कटोरा तालाब स्थित “ई रिश्ता” के दफ्तर में रेड की गई। पुलिस ने वहां से बड़ी मात्रा में डिजिटल उपकरण जब्त किए।
🔹 चीनी नागरिकों के लिए करते थे मनी लांड्रिंग
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क चीन के नागरिकों से जुड़ा था। ये लोग देश के अलग-अलग शहरों में फैले साइबर अपराधियों के माध्यम से मनी लांड्रिंग के लिए म्यूल बैंक अकाउंट्स का संचालन APK एप्लिकेशन के जरिए करते थे।
इन खातों में ट्रांजैक्शन की राशि के अनुसार संबंधित लोगों को कमीशन दिया जाता था।
पुलिस के अनुसार, बैंक से लगातार ऐसे खातों की जानकारी ली जा रही है जिनमें असामान्य ट्रांजैक्शन या बड़ी रकम का आदान-प्रदान हो रहा है।
🔹 एफआईआर और जांच विवरण
थाना डीडी नगर में HDFC बैंक के 79 म्यूल बैंक अकाउंट्स के संबंध में अपराध क्रमांक 424/25,
तथा थाना आजाद चौक में साउथ इंडियन बैंक के 17 म्यूल खातों के संबंध में अपराध क्रमांक 283/25,
धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
इनकी विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है।
🔹 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ गजसिंह सुना, पिता घनु सुना, उम्र 32 वर्ष, निवासी सूरदा, सिंधईकेला, बलांगीर (उड़ीसा)
2️⃣ भिखु सचदेव, पिता मनसुख लाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी भाटिया, कल्याणपुर, द्वारका (गुजरात)
3️⃣ साहिल कौशिक, पिता शत्रुघ्न कौशिक, उम्र 23 वर्ष, निवासी काठाकोनी, तखतपुर (बिलासपुर)
4️⃣ हर्षित शर्मा, पिता स्व. संजय शर्मा, उम्र 18 वर्ष, निवासी अरविंद नगर, कटोरा तालाब (रायपुर)
🔹 पुलिस का बयान
आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि — “रेंज क्षेत्र में साइबर अपराधों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। म्यूल बैंक अकाउंट्स, साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड जैसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”
गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है और पुलिस द्वारा प्रकरण में व्यापक अनुसंधान जारी है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
