October 18, 2026

लोरमी 50 बिस्तर हॉस्पिटल में गंभीर लापरवाही: प्रसव ऑपरेशन में गर्भाशय में कपड़ा रह जाने की घटना, तुरंत कार्रवाई की मांग

0
IMG-20251002-WA1366.jpg

मुंगेली/लोरमी । शासकीय 50 बिस्तर हॉस्पिटल लोरमी में एक गर्भवती महिला के प्रसव ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर प्रबंधक की लापरवाही सामने आई। ऑपरेशन के बाद महिला के गर्भाशय में काटन का कपड़ा रह गया, जिससे महिला की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने महिला को तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार न होने पर प्राइवेट हॉस्पिटल में दुबारा ऑपरेशन कराना पड़ा। इस मामले से महिला और उसके परिवार की स्वास्थ्य, मानसिक और आर्थिक स्थिति अत्यधिक प्रभावित हुई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस तरह की घटनाएँ पहले भी 3–4 बार हॉस्पिटल में घट चुकी हैं, जिससे शासकीय स्वास्थ्य व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों में अस्पताल में इलाज कराने को लेकर भय का माहौल बन गया है।

स्थानीय संगठन भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ जिला इकाई मुंगेली ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि संबंधित डॉक्टर, प्रबंधक और हॉस्पिटल कर्मचारियों के खिलाफ 72 घंटे के भीतर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे 73वें घंटे से आंदोलन पर उतरेंगे। संगठन ने कहा कि इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस गंभीर घटना ने न केवल मरीजों के प्रति जिम्मेदारी की कमी उजागर की है, बल्कि अस्पताल के प्रति जनता का भरोसा भी हिला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed