दशहरा व दुर्गा विसर्जन को लेकर बिलासपुर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान – बड़ी मात्रा में कड़ा जप्त, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
बिलासपुर । आगामी दशहरा पर्व और दुर्गा विसर्जन को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कड़ा और संदिग्ध वस्तुएँ जप्त की गईं, साथ ही बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 10 व्यक्तियों पर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है, वहीं 2 व्यक्तियों पर आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। थाना सिविल लाइन और तारबाहर क्षेत्र में विशेष रूप से आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस की इस सघन चेकिंग में विभिन्न थाना क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में कड़ा जप्त किया गया। इसमें —
थाना सिविल लाइन से 110 नग कड़ा
तोरवा से 17 नग
सरकंडा से 146 नग
कोनी से 37 नग
सकरी से 40 नग
सिरगिट्टी से 200 नग
तारबाहर से 21 नग
कोतवाली से 125 नग
चकरभाठा से 115 नग
बिल्हा से 10 नग शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पूर्व में भी थाना रतनपुर और कोतवाली पुलिस द्वारा इसी प्रकार की कार्यवाही की जा चुकी है। आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस सघन चेकिंग जारी रखेगी और असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
