October 19, 2026

सिविल लाइन पुलिस की आकस्मिक चेकिंग – 11 स्पीड बाइकर्स पर कार्रवाई, 6 मोटरसाइकिल जप्त

0
IMG-20251002-WA0447.jpg

बिलासपुर । सड़क पर लापरवाही और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस ने रामसेतु और राजेंद्र नगर चौक क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाकर 11 स्पीड बाइकर्स/मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान 6 मोटरसाइकिलें ऐसी पाई गईं जिन पर आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। इन सभी को धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत जब्त कर लिया गया है। वहीं अन्य 5 मोटरसाइकिलों पर, जिनकी नंबर प्लेट आगे-पीछे नहीं थी या अधूरी थी, उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि इस प्रकार की आकस्मिक चेकिंग लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संदेश गया है कि बिना नंबर प्लेट, अधूरी नंबर प्लेट या तेज रफ्तार से लापरवाही से वाहन चलाना अब किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed