ईडी आतंकियों जैसा बर्ताव कर रही है – कांग्रेस
रायपुर । ईडी द्वारा एक व्यापारी हेमंत चंद्राकर से की गई मारपीट और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस नेताओं के नाम लेने के लिए दबाव बनाये जाने की प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में ईडी आतंकियों जैसा व्यवहार कर रही है। ईडी की कार्यवाहियों से साफ हो रहा है कि वह भाजपा के राजनैतिक एजेंडे को पूरा करने का उसने ठेका लिया हुआ है और फर्जी कार्यवाहियां करके वह कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेताओं को बदनाम कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि व्यवसायी हेमंत चंद्राकर के साथ ईडी ने अमानवीय ढंग से मारपीट किया है। उसके शरीर में मारपीट के संघातिक निशाने है। इस अमानवीय मारपीट के लिए पुलिस को हेमंत चंद्राकर के आवेदन पर ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हेमंत चंद्राकर ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य कांग्रेस नेताओं का नाम लेने का दबाव बनाया। उसके आरोप गंभीर है, जिन अधिकारियों ने हेमंत चंद्राकर से पूछताछ की है उनकी शिनाख्त कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। बेहद दुर्भाग्यजनक है कि एक केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी असंवैधानिक कार्यवाही में संलिप्त है, यह लोकतंत्र के लिए घातक है। हेमंत चंद्राकर के साथ मारपीट और उसके आरोपों की न्यायिक जांच होनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री अरूण साव ईडी के द्वारा की गई मारपीट और असंवैधानिक दबाव बनाये जाने को जायज ठहरा रहे है। अरूण साव का बयान यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि ईडी और भाजपा की सांठगांठ पर यह कार्यवाहियां हो रही और ईडी के खिलाफ जब आवाज उठती है तो भाजपा उसके बचाव में खड़ी हो जाती है।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
