October 19, 2026

रायपुर पुलिस ने अमीर जादो के स्टंटबाजों पर की कार्यवाही

0
Screenshot_20250928_220619.jpg

रायपुर । सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ अज्ञात व्यक्ति चारपहिया वाहनों में असुरक्षित तरीके से स्टंट करते हुए और तेज आवाज में गाने बजाते हुए नजर आए थे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत विशेष कार्रवाई की।

दिनांक 27.09.2025 को वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने आईटीएमएस और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की। पता चला कि ये लोग कटोरा तालाब से पंचशील नगर होते हुए तेलीबांधा और महासमुंद रोड की ओर हाईवे पर जाते हुए पकड़े गए।



जाँच में यह वाहन शामिल पाए गए:

टोयोटा फॉर्च्यूनर – सीजी 04 एन डी 4931 (निकिता गवली)

होन्डई आई 20 – सीजी 04 पी ई 7703 (शैलेद देवांगन)

महिंद्रा थार – सीजी 04 पी एल 1111 (मोहित परिहार)

होन्डई केटा – सीजी 04 क्यू जे 9876 (साधना पाण्डेय)

टोयोटा इनोवा – सीजी 14 एम बी 5555 (देवराज चौहान)

महिंद्रा एक्सयूवी – सीजी 04 पी डी 7886 (हर्ष बिजौरा)

अन्य दो वाहन

इन वाहनों में सवार वागेश गंधर्व, वात्सल्य रंजन चौहान, देवकुमार सोनकर, रोशन गवली, राहुल गवली, भरत तारवानी, अभ्युदय मिश्रा, दिनेश दास, अभिषेक राव, वैभव खातरकर, मोहित परिहार, हर्ष बिजौरिया, प्रवीण बघेले, अभिषेक साहू, अभिनव देवांगन एवं अन्य लोग वाहन चलाते और बैठे पाए गए।

आरोपियों ने लोक मार्ग पर असुरक्षित तरीके से वाहन चलाकर खतरनाक स्टंटबाजी की, सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर सड़क पर जोखिम उत्पन्न किया और यातायात नियमों का उल्लंघन किया।

इस प्रकरण में अपराध क्रमांक 470/2025 के तहत धारा 281 बीएनएस, 184, 122/177, 179(1), 194 (बी)(1) एम.वी. एक्ट के अंतर्गत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग से प्रतिबंधक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही संबंधित वाहनों के लाइसेंस रद्द करने के लिए आरटीओ कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed