October 19, 2026

बरेली विवाद पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हमला, कहा– “यह साजिश है, सरकार की शह पर हो रहा सब कुछ”

0
2457290920250744239.webp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बरेली विवाद को लेकर प्रदेश सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने इस पूरे मामले को “साजिश” करार देते हुए कहा कि इसे जानबूझकर भड़काया जा रहा है।

अजय राय ने आरोप लगाया कि “सरकार की इजाजत के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता। जब सरकार चाहती है तो हमें हाउस अरेस्ट करवा लेती है। इसका मतलब साफ है कि यह सबकुछ सरकार की शह पर ही हो रहा है।” उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के जरिए कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

‘आई लव मोहम्मद’ अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय राय ने कहा कि हिंदुस्तान में हर नागरिक को अपने ईश्वर से प्रेम करने का अधिकार है, लेकिन इसमें राजनीति का रंग घोलना गलत है। उन्होंने कहा कि “यह लोग जनता को परेशान करने के लिए उनके मकान गिराते हैं, संसाधनों पर कब्जा करते हैं और उन्हें बेवजह सताते हैं।”

वहीं, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान को लेकर भी अजय राय ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर देश के सामने आकर साफ-साफ बताना चाहिए कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने आखिर किस मकसद से यह बयान दिया है और इसमें कितनी सच्चाई है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो देश में भ्रम की स्थिति पैदा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed