October 19, 2026

कोरबा में आरक्षक को दो बार मृत घोषित, परिजन के संदेह पर फिर से अस्पताल ले जाने के बाद हड़कंप

0
IMG-20250928-WA1473.jpg

कोरबा। जिले में एक असामान्य और चौकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक आरक्षक को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिजनों की सतर्कता के कारण मामला विवादास्पद बन गया। उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा बगबुड़ा निवासी आरक्षक कृष्ण कुमार खरिया (34) अचानक शनिवार (27 सितंबर) दोपहर को अपने सीने में दर्द की शिकायत लेकर एक साथी के साथ जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए, लेकिन उन्होंने महसूस किया कि शरीर में हलचल हुई और बॉडी गर्म हो गई, जिससे उन्हें लगा कि आरक्षक जीवित है। इसके बाद उन्होंने कृष्ण कुमार को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने फिर जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया।

कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ कृष्ण कुमार खरिया की इस घटना से पुलिस विभाग और गांव में हड़कंप मच गया। मृतक के भाई देव खरिया ने बताया कि रात में अचानक कृष्ण कुमार के शरीर में हलचल हुई और वह गर्म हो गया, जिससे उन्हें लगा कि वह जीवित है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरक्षक की कल इलाज के दौरान मौत हुई थी, लेकिन परिवार को लगा कि वह जीवित है और उन्होंने उसे पुनः निजी अस्पताल ले जाया, जहां उसे दोबारा मृत घोषित किया गया। यह घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों के लिए भी चिंताजनक साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed