October 19, 2026

“ऑपरेशन मजनू” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस की एक और कार्यवाही

0
IMG_20250928_133533_632.jpg



मुंगेली । पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुंगेली मयंक तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े एवं उनकी पुलिस टीम ने “ऑपरेशन मजनू” अभियान के तहत एक मनचले युवक के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की है।

बी.आर.साव शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल, मुंगेली के उप प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। शिकायत में बताया गया था कि युवक स्कूल ग्राउंड के पास मंडरा रहा था, खिड़कियों से झांक रहा था तथा सिगरेट-बिड़ी का धुंआ कक्षाओं की ओर फूंक रहा था। इतना ही नहीं, उसने एक छात्र से विवाद कर मारपीट भी की।

पुलिस ने आरोपी राम देवांगन (उम्र 21 वर्ष), पिता टीकम देवांगन, निवासी शिक्षक नगर, मुंगेली को चिन्हित कर उसके खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 110/572/2025 धारा 170, 126(बी), 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।

गौरतलब है कि इससे पहले भी “ऑपरेशन मजनू” अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा कन्या शाला मुंगेली के पास मंडराने वाले एक अन्य युवक पर कार्यवाही की गई थी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि किसी भी स्कूल, कॉलेज, मंदिर या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर छात्राओं व महिलाओं के साथ असामाजिक तत्व छेड़छाड़, उत्पात या असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर प्रतिबंधात्मक एवं दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed