शहीद भगत सिंह को 118वीं जयन्ती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सादर नमन
रायपुर । आज शहीद भगत सिंह के 118वीं जयन्ती पर उन्हें सादर नमन करने रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से राजधानी शहर रायपुर के एसआरपी चौक शंकर नगर के किनारे स्थित शहीद की प्रतिमा के समक्ष रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से सादर नमन किया. संक्षिप्त आयोजन में राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने शहीद भगत सिंह को 118वें जयन्ती पर समस्त राजधानीवासियों की सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की. रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौड़, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा,नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना संतोष हियाल, अवतार भारती बागल, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉक्टर दीपक क्लाडियस, सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, नगर निगम जोन 4 सहायक अभियंता दीपक देवांगन सहित छत्तीसगढ़ सिख समाज के पदाधिकारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों ने शहीद भगत सिंह का 118वीं जयन्ती पर सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
