रायपुर पुलिस ऑपरेशन साइबर शील्ड फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 2 महाराष्ट्र निवासी सहित कुल 6 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों से 100 से अधिक प्री एक्टिवेटेड सिम बरामद
रायपुर । इनके द्वारा बेचे गए सिम टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब, पहचान की चोरी, फेक शेयर ट्रेडिंग एवं सामान कम मूल्य में बेचने के बहाने से साइबर फ्रॉड करने के अपराध में प्रयोग हुए हैं
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत लगातार कार्यवाही जारी है
थाना सिविल लाइन रायपुर में अपराध क्रमांक 290/25 धारा-317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस, 42(3) टेलीग्राफ एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। उक्त अपराध में छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के पीड़ितों के साथ 18.52 लाख रुपए की साइबर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है, जिसमें 41 मोबाइल सिम कार्ड संलिप्त हैं। अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचना क्रम में अपराध में संलिप्त मोबाइल सिम की जानकारी संबंधित सिम सेवा प्रदाता कंपनी से प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के तकनीकी विश्लेषण, पीड़ितों एवं साक्षियों से पूछताछ से प्राप्त तथ्यों के आधार पर फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 2 प्वाइंट ऑफ सेल को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण से प्राप्त तथ्य के आधार पर अन्य आरोपी फर्जी सिम विक्रेता निखिल चावला, बॉबी खत्री, शिवानंद चौहान, नागेश्वर चक्रधारी, जगमोहन भारती, प्रियेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों से 100 से अधिक प्री एक्टिवेटेड सिम बरामद हुए हैं जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–
1 शिवानंद चौहान पिता लक्ष्मीप्रसाद चौहान उम्र 34 वर्ष पता देवला, नासिक, महाराष्ट्र
2 प्रियेष यादव पिता विनोद यादव उम्र 23 वर्ष पता कामटी, नागपुर, महाराष्ट्र
3 जगमोहन भारती पिता मुक्तावन भारती उम्र 39 वर्ष पता मकान डूण्डा थाना मुजगहन रायपुर
4 नागेश्वर चक्रधारी पिता मूलचंद चक्रधारी उम्र 25 वर्ष पता निमोरा, राखी रायपुर
5 निखिल चावला पिता किशोर चावला उम्र 33 वर्ष पता अमलीडीह, रायपुर
6 बॉबी खत्री पिता महेश खत्री उमर 27 वर्ष पता ओम विहार तेलीबांधा, रायपुर

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
