October 20, 2026

नेपाल में हिंसा से हालात बिगड़े, भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट; 100 से ज्यादा ट्रक फंसे

0
350910092025152240truck.webp

कोलकाता । ‘जनरेशन-जेड़ आंदोलन’ से प्रभावित हिंसा की आग में जल रहे नेपाल में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। वहां हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं और किसी भी समय कुछ भी हो सकता है। इसी को देखते हुए पश्चिम बंगाल की भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

हालात के कारण करीब 100 भारतीय ट्रक चालक और पर्यटक सीमा पर फंसे हुए हैं। दार्जिलिंग जिला पुलिस ने फंसे हुए भारतीयों की मदद के लिए 24 घंटे का कंट्रोल रूम स्थापित किया है। दार्जिलिंग पुलिस अधीक्षक प्रवीन प्रकाश ने बताया कि सीमा क्षेत्र में घर-घर तलाशी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी और अशांति की खबर नहीं है, लेकिन पुलिस सतर्क है। नेपाल पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भी अलर्ट पर हैं।

फंसे हुए भारतीयों से अपील की गई है कि किसी भी समस्या पर दार्जिलिंग जिला पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करें। हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सिलीगुड़ी के पास पानी टंकी सीमा से यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सीमा क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा रही हैं ताकि किसी सुरक्षा चूक से बचा जा सके।

सीमा क्षेत्र में तनाव का माहौल है। बाजार और दुकानें बंद हैं। नेपाल सीमा पार मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, सीमा पर सुरक्षा दोगुनी कर दी गई है और अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।

रक्षा मंत्रालय ने ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है। सीमा पार हर वाहन की सघन जांच हो रही है और डॉग स्क्वॉड भी तैनात किए गए हैं। पुलिस हर वाहन के ड्राइवर और यात्रियों का नाम-पता दर्ज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed