October 19, 2026

लोरमी में सर्व कुर्मी समाज की बैठक, रमाकांत कश्यप बने जिला अध्यक्ष

0
IMG-20250830-WA0907.jpg



लोरमी। आज लोरमी के शोभा वाटिका में सर्व कुर्मी समाज की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें प्रदेश से आए पदाधिकारी एवं क्षेत्र के समाजबंधुओं ने भाग लिया।



बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लालपुरकल निवासी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत कश्यप को सर्व कुर्मी समाज का जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित सभी समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

प्रदेश से आए पदाधिकारियों ने कहा कि रमाकांत कश्यप के नेतृत्व में समाज संगठन को नई दिशा मिलेगी और समाज हित के कार्यों में तेजी आएगी। वहीं, स्थानीय स्तर पर भी समाजजनों ने उनके नेतृत्व में संगठन को सशक्त बनाने की उम्मीद जताई।

इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे और एकजुट होकर समाज की प्रगति के संकल्प लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed