October 19, 2026

भूपेश बघेल का गृहमंत्री पर बड़ा आरोप, कहा – कैदियों से कराई गई ‘कवर्धा सदन’ की मजदूरी, काम के दौरान कैदी फरार

0
IMG-20250830-WA0910.jpg

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राजधानी में बनाए जा रहे “कवर्धा सदन” का निर्माण कार्य जेल के कैदियों से करवाया गया है। यही नहीं, इस दौरान उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी मौके से फरार भी हो गया।

बघेल ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाए –

क्या कैदियों को जेल से बाहर लाने के लिए न्यायालय की अनुमति ली गई थी?

फरार कैदी के लिए जिम्मेदार कौन है और अब तक क्या कार्रवाई हुई है?

“कवर्धा सदन” का निर्माण किसके आदेश पर और किस विभाग या व्यक्ति के खर्चे से हो रहा है?


उन्होंने आरोप लगाया कि गृहमंत्री विजय शर्मा इस पूरे मामले पर “आपराधिक चुप्पी” साधे हुए हैं। बघेल ने मांग की है कि मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए, क्योंकि जेल विभाग खुद अपने खिलाफ निष्पक्ष जांच नहीं कर सकता।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी सवाल किया है कि –

क्या राजधानी में सभी मंत्रियों को निजी ‘सदन’ बनाने की अनुमति है?

यदि हां, तो इसके लिए क्या नियम बनाए गए हैं?

फरार कैदी की घटना पर सरकार ने अब तक क्या संज्ञान लिया है?


बघेल ने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस पूरे प्रकरण पर जवाब देना ही होगा।

अब देखना होगा कि गृहमंत्री विजय शर्मा इस आरोप पर क्या सफाई देते हैं और क्या सरकार न्यायिक जांच की मांग को मानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed