दंतेवाड़ा में बाढ़ प्रभावितों को युद्ध स्तर पर पहुंचाई जा रही मदद
रायपुर । दंतेवाड़ा में बाढ़ प्रभावित के मदद के लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य किया जा रहा है। प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है। पेयजल स्रोतों का क्लोरिनेशन और हैण्डपम्प का संधारण किया जा रहा है। बाढ़ से हुई क्षति का सर्वे सूची तैयार कर ली गई है। प्रभावितों को मदद के लिए कर्मचारी संगठन, निजी बैंक और स्वयं सेवी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं।
जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में खाद्यान्न सामग्री सहित अन्य दैनिक जरूरत की वस्तुओं के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। भटटी पारा वार्ड क्रमांक 04 एवं 05 में विधायक चैतराम अटामी द्वारा 64 अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को राशन किट सहित कंबल, कपड़े इत्यादि जरूरत के सामान का वितरण किया गया। तटीय क्षेत्र चूड़ी टिकरापारा देर रात्रि राहत सामग्री यथा सुखा राशन कपड़े कंबल इत्यादि बांटे गए।
एक्सिस बैंक द्वारा आपदा प्रभावितों के लिए भेजी गई राहत सामग्री टिकरापारा सहित शनि मंदिर क्षेत्र में वर्षा प्रभावितों को राहत सामग्री तथा अन्य दैनिक जरूरत की वस्तुओं को वितरित किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सुरक्षित पेयजल हेतु मिशन मोड में कार्य प्रारंभ किया गया है। ग्रामीणों द्वारा भी सामुदायिक सहभागिता अनुसार पेयजल स्रोतों के क्लोरिनेशन विभागीय टेक्नीशियनों के साथ कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ शिक्षक साझा मंच द्वारा संवेदनशील पहल करते हुए अपने एक दिन का वेतन वेतन सहयोग स्वरूप देने का निर्णय किया गया है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तहत दी जा रही सहयोग राशि राहत सामग्री के रूप में वितरित की जाएगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
