October 20, 2026

छत्तीसगढ़ की बेटी मनतृप्त कौर संधू को राष्ट्रपति पुरस्कार, प्रदेश का मान बढ़ाया

0
FB_IMG_1756370595889.jpg

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी रेंजर मनतृप्त कौर संधू (सुपुत्री गुरजीत सिंह संधू) ने पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्हें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सर्वोच्च सम्मान “राष्ट्रपति पुरस्कार” से नवाजा गया। यह सम्मान माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया।

आज रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मनतृप्त कौर संधू से मुलाकात कर उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह बेटी पूरे देश के लिए प्रेरणा है।



राष्ट्रपति पुरस्कार स्काउट्स एवं गाइड्स के क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान है, जो पूरे देश से चुनिंदा प्रतिभागियों को ही प्रदान किया जाता है। इसमें हर वर्ष एक स्काउट, एक गाइड, एक रोवर और एक रेंजर को चुना जाता है। इस प्रकार चार सालों में केवल 16 प्रतिभागियों को यह गौरव प्राप्त होता है। इस बार गर्व की बात है कि इनमें छत्तीसगढ़ से तीन प्रतिभागियों ने यह स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

मनतृप्त कौर संधू की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान की बात है। उनके समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह सिद्ध किया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed