October 19, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगी खेल प्रतियोगिता

0
image_search_1756388720267.jpg



केंद्रीय राज्य मंत्री करेंगे सांसद खेल महोत्सव के पंजीयन का शुभारंभ

मुंगेली । जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के पंजीयन का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू शामिल होंगे और पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितम्बर निर्धारित की गई है।
          इस दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, क्रिकेट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को फिट इंडिया शपथ भी दिलाई जाएगी। इंडोर खेल गतिविधियों के अंतर्गत 30 अगस्त को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों—अंडर-13 (पुरुष/महिला) एवं ओपन युगल (पुरुष/महिला) में होगी। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह 31 अगस्त को “साइकिल रैली” का आयोजन किया जाएगा। यह रैली रेस्ट हाउस मुंगेली से प्रारंभ होकर कलेक्टर जनदर्शन सभाकक्ष में समाप्त होगी, जिसमें विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed