October 19, 2026

सभी पंडालों में पहुंचे गजानन, आज होगी स्थापना

0
IMG-20250826-WA0019.jpg

मुंगेली। नगर में गणेशोत्सव की धूमधाम शुरू हो गई है। गणेश चतुर्थी पर्व पर विभिन्न गणेशोत्सव समितियों द्वारा भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमाओं को शोभायात्रा के माध्यम से पंडालों तक लाया गया। ढोल-नगाड़ों, डीजे और गाजे-बाजे के बीच श्रद्धालुओं ने “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों के साथ गजानन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

सुबह से ही पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्राओं में शामिल होकर अपने-अपने पंडालों तक गणेश प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे। जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।

आज शाम शुभ मुहूर्त में नगर के सभी पंडालों में श्री गणेश की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर मंत्रोच्चार, भव्य पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन होगा।

गणेशोत्सव समितियों के अनुसार स्थापना के पश्चात प्रतिदिन सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नगरवासी श्रद्धा और उत्साह से इस महापर्व की तैयारियों में सक्रिय रूप से जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed