October 19, 2026

बाढ़ग्रस्त बस्तर में वायुसेना का बचाव कार्य, महिलाओं और बच्चों समेत छह ग्रामीण सुरक्षित

0
IMG-20250826-WA1049.jpg

जगदलपुर । बस्तर जिले में आई भीषण बाढ़ के बीच भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को एक साहसिक अभियान चलाकर छह ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला। इनमें महिलाएँ और एक बच्चा भी शामिल था।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण इंद्रावती नदी उफान पर है, जिससे मंदार गांव और आसपास के क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। जलस्तर बढ़ने से कुछ ग्रामीण छतों पर फँस गए, जिनमें महिलाएँ और बच्चे भी थे। स्थिति गंभीर होने पर जिला प्रशासन ने वायुसेना से तत्काल मदद मांगी।

अनुकूल मौसम न होने के बावजूद, वायुसेना का Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर जगदलपुर एयरफील्ड से रवाना किया गया। गहन हवाई तलाशी के बाद ग्रामीणों को छत पर फँसा पाया गया, जो तेज बहाव और ऊँचे पेड़ों से घिरे हुए थे। स्थल पर उतरना असंभव होने पर वायुसेना के गरुड़ कमांडो को नीचे उतारा गया, जिसने एक-एक कर सभी ग्रामीणों को सुरक्षित हेलीकॉप्टर तक पहुँचाया।

करीब आधे घंटे तक चले इस अभियान में सभी छह ग्रामीणों को सुरक्षित निकाल लिया गया। प्रतिकूल परिस्थितियों और सीमित समय के बावजूद वायुसेना के जवानों ने जिस साहस और पेशेवर क्षमता का परिचय दिया, उसकी स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed