अस्मिता खेलो इंडिया ताइक्वांडो लीग में खिलाड़ियों ने दिखाते जलवे
बालोद – जिले में ताइक्वांडो की पहल दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है , वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों को खेल जगत में निखरने का मौका मिल रहा है। लगातार ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता का विकास हो रहा है , साथ ही खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक चेतना में भी निखार आ रहा है। जिला ताइक्वांडो , छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ और खेलो इंडिया (भारतीय खेल प्राधिकरण , खेल एवं युवा कार्य मंत्रालय , भारत सरकार) के तत्वावधान में अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन 23/24 अगस्त को बालोद शहर में किया गया। जिसमें राज्य भर से सब-जूनियर , कैडेट जूनियर और सीनियर महिला समूहों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आठ वर्ष से अधिक आयु की दो सौ पचास बालिकाओं / महिला खिलाड़ियों / प्रशिक्षकों / अधिकारियों ने भाग लिया , जहाँ महिला खिलाड़ियों को उभरने का अवसर मिला और महिला सशक्तिकरण , आत्मनिर्भरता जैसी असीमित संभावनाओं का प्रदर्शन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दुर्ग जिला को , द्वितीय रायपुर जिला को और तृतीय स्थान रायगढ़ जिला को मिला। यह ताइक्वांडो प्रतियोगिता नगर के सी मार्ट हॉल जय स्तंभ चौक में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में “मेरी ज़िंदगी” एनजीओ के निदेशक होमेंद्र साहू , माधवी साहू उपस्थित रहे , जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रकृति से जोड़ा और जलवायु परिवर्तन व वर्तमान जलवायु के बारे में गहन जानकारी प्रदान की। वहीं समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती चुन्नी मानकर (अध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद) , श्रीमती ज्योति ओटवानी बालोद, खोगेश्वरी गेंद्रे (अस्मिता खेलो इंडिया ताइक्वांडो लीग , छत्तीसगढ़) , यामिनी कौर्या (जिला ताइक्वांडो संघ बालोद) , छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ (भारतीय ताइक्वांडो) के महासचिव रविशंकर धनखड़ , प्रमोद ठाकुर (सदस्य, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ) , दिलीप विश्वकर्मा (ताइक्वांडो तकनीकी सदस्य) , वासुदेव (ताइक्वांडो संघ बालोद) उपस्थित थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि यह महिलाओं के लिये बहुत बड़ा मंच है , जहां महिलाओं को खेल में आगे बढ़ाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भाग लेना चाहिये , आप लोग खेल जारी रखिये हम आप लोगों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। उल्लेखनीय है कि अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग एक राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता है , जिसका उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करना है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना है। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित की जाती है , जो भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है जिसका उद्देश्य देश में खेलों को बढ़ावा देना है। अस्मिता लीग का मुख्य उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिये एक मंच प्रदान करना है। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती है , ताकि वे अपने खेल में सुधार कर सकें। अस्मिता लीग से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
