October 19, 2026

बिक्री हेतु अवैध रूप से गांजा संग्रहित करने का आरोपी जेल दाखिल

0
IMG-20250825-WA0963.jpg



धमतरी – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अपने घर में बिक्री हेतु अवैध रूप से तीन किलो गांजा रखने के आरोपी को भखारा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।‌
                                 पुलिस मीडिया ग्रुप से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सुपेला निवासी एक व्यक्ति अपने घर में बिक्री के लिये अवैध रूप से गांजा संग्रहित किया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी अपने घर के बरामदे में अवैध रूप से गांजा बिक्री हेतु रखा हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके से गांजा एवं अन्य सामग्री जब्त कर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 89/25 धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना भखारा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना भखारा थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

धमतरी पुलिस का संदेश – जिले में नशे के कारोबारियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। नशे के अवैध धंधे में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। पुलिस द्वारा इसी तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

बरामद सामाग्री –

तीन किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 45,000 रूपये , इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन कीमत लगभग 1,500 रूपये , वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन कीमत लगभग 15,000 रूपये और बीस नग पैकिंग पन्नी कुल जुमला कीमत –  61,500 रूपये।

गिरफ्तार आरोपी –

मिश्रीलाल साहू स्व. धनराज साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम – सुपेला , थाना – भखारा , जिला – धमतरी (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed