October 20, 2026

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:– एमडीएमए ड्रग्स सहित अंतर्राज्यीय 3 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250824-WA1022.jpg

रायपुर। थाना गंज पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय ड्रग्स सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपियों के कब्जे से कुल 27.58 ग्राम एमडीएमए, सोनेट कार, नगदी रकम, तौल मशीन और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हैं:

1. हर्ष आहूजा (23 वर्ष), निवासी कटोरा तालाब, रायपुर


2. मोनू विश्नोई (29 वर्ष), निवासी नंथला, जिला हिसार, हरियाणा


3. दीप धनोरिया (41 वर्ष), निवासी खम्हारडीह, रायपुर



घटना की जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त को मुखबीर से सूचना मिली कि देवेन्द्र नगर ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग एमडीएमए बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने चारपहिया वाहन सोनेट कार को चिन्हांकित कर आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ में मोनू विश्नोई ने बताया कि उसने दिल्ली से एमडीएमए लाकर रायपुर में हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को दिया था। इसके अलावा, एक स्थानीय महिला के माध्यम से भी ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 222/25 धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार अन्य सहयोगियों की भी पतासाजी कर रही है।

कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम, निरीक्षक दीपक पासवान, निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश कुमार पुरिया सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह कार्रवाई रायपुर पुलिस की नशा विरोधी मुहिम में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed