भूपेश बघेल जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरोसा दिवस के रूप में किया आयोजन
मुंगेली – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल का जन्मदिन रायपुर स्थित सुभाष स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल जी के जन्मदिन को “भरोसा दिवस” के रूप में मनाते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर महिलाओं एवं माताओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही जिन्होंने उनके साथ जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं। कार्यक्रम में मुंगेली से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों में कांग्रेस मुंगेली जिलाध्यक्ष सहित संजीत बनर्जी (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी), थानेश्वर साहू (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी), हेमेंद्र गोस्वामी (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), स्वतंत्र मिश्रा (अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली), संजय यादव (महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली) सहित अनेक कांग्रेसजनों ने भाग लिया। इसके अलावा मनीष त्रिपाठी, अनिल जायसवाल, सतीश यादव, तारिणी विश्वकर्मा, दिलीप कौशिक, मुकेश मिरी सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं और भूपेश बघेल जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
