जिला रायपुर : आबकारी टीम रायपुर एवम आर पी एफ की संयुक्त कार्यवाही , 16.650 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त
विवरण:–आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) सुश्री आर संगीता , कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा दिनांक 24/08/2025 को रायपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 01 में आरोपी मोहम्मद असलम स/O मो करीमुल्लाह शाह उम्र 21 वर्ष , साकिन ग्राम पचपेरवा, थाना पचपेरवा , जिला बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)के आधिपत्य के 01 काले रंग के पिट्ठू बैग से 07 पैकेट में रखा 16.650 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹ 333000/- जब्त कर आरोपी के विरुद्ध NDPS Act 1985 की धारा 20(b) के तहत सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त सिविल लाइन टेक बहादुर कुर्रे द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है | उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वैभव मित्तल , आबकारी उपनिरीक्षक कौशल सोनी , आर पी एफ निरीक्षक निशा भोईर,आरक्षकगण नरेशमहाणा , विवेक श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही | आरोपी के बताए अनुसार वह गाँजा जोड़ीगा ओड़िसा से बस से लाकर पचपेड़ी नाका में उतरकर रायपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से मुंबई विक्रय हेतु ले जाने वाला था ।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
