October 19, 2026

दादर-हनुमानगढ़-दादर 14708/07 ( रणकपुर एक्सप्रेस) को लालगढ स्टेशन से केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

0
IMG-20250824-WA0833.jpg

गाड़ी संख्या 14708/07 दादर-हनुमानगढ़-दादर का उद्घाटन माननीय केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री-भारत सरकार ने हरी झंडी दिखाकर किया। माननीय मंत्री ने बताया कि इस गाड़ी के चलने से यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हनुमानगढ़ तक बढ़ाई गई है। इससे क्षेत्र के लोगों को सीधी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा तथा यात्रा सुगम होगी।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय गौरव गोविल ने
माननीय केंद्रीय मंत्री का तहेदिल से स्वागत किया। मंडल रेल प्रबंधक ने माननीय मंत्री के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त किया एवं मंडल पर चल रही परियोजनाओं एवं विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि, भविष्य में भी बीकानेर रेल मंडल यात्रियों की सुविधा हेतु लगातार सार्थक प्रयास करता रहेगा।

यह गाडी (14708) दादर- हनुमानगढ प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 23.08.25 से दादर से 12.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन लालगढ स्टेशन पर 11.37 बजे आगमन व 11.39 बजे प्रस्थान कर 16.55 बजे हनुमानगढ पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 25.08.25 से हनुमानगढ से 05.25 बजे रवाना होकर लालगढ स्टेशन पर 08.55 बजे आगमन व 08.57 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 7:10 बजे दादर पहुंचेगी।

इस उद्घाटन समारोह में लालगढ स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (TRD) जितेंद्र कटारिया, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेष चौधरी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) आदित्य लेघा, मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय पिसे, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, धीरज थानवी सहित अनेक रेलवे अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, यात्री एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed