सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के टीम अपराजिता ने मनाया तीज मिलन समारोह
मुंगेली । छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला मुंगेली के महिला विंग के टीम अपराजिता द्वारा पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ तीज मिलन समारोह का आयोजन माया सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के अगुवाई में हॉटल सिंह इंटरनेशनल बस स्टेंड रोड मुंगेली में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीत,नृत्य, भजन कीर्तन और विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। शिक्षिका माया सिंह राजपूत ने तीज पर्व की महत्ता एव इस पर्व की पौराणिक कथा माता पार्वती एवं शिव जी की दिव्य मिलन पर प्रकाश डाला और समाज में नारी शक्ति के योगदान को रेखांकित भी की। साथ ही कार्यक्रम को महिला एकता, परंपरा और संस्कृति को संजोने का माध्यम बताया।तीज का त्योहार भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण है।यह त्योहार महिलाओं की भूमिका को मजबूत करता है और उन्हें अपने परिवार और समाज में अपनी स्थिति को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान करता है। गौरतलब हो कि जिले के महिला शिक्षिकाओं की सक्रिय ग्रुप है जो टीम अपराजिता के नाम से संचालित है। इस तरह की सफलता पूर्वक गतिविधियां पहले भी करते आ रहे हैं।तीज मिलन समारोह भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों ने सभी को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मुंगेली राधिका देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष लोरमी प्रेमलता मरकाम, आरती श्रीवास, अनीता कंवर,विलीन बेन,गरिमा ताम्रकार,खुशबू दुबे,लक्ष्मी पाटले,अंजू देवांगन,वरिषा मंडावी,मनीषा जगत,पुष्पा कुलमित्र,सुनीता खुशरो,मीना राजपूत, सुधा रानी,बमलेश्वरी यादव,उषा कुर्रे, उर्वशी देवांगन, सुनीता पाठक सहित जिले के सक्रिय शिक्षिकाएं शामिल हुई।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
