October 19, 2026

डॉ. शीला शाह और ऑपरेशन टीम ने आपातकालीन ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया।

0
IMG_20250823_132447_635.jpg



मुंगेली । 100 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल मुंगेली में संजू कश्यप, पति ताराचंद कश्यप, ग्राम भठलीकला, तहसील और जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़, का आपातकालीन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। यह महिला 06 वर्षों के बाद गर्भवती हुई थी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के संविद कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और आज 22 अगस्त को अधिकतर रेगुलर कर्मचारी भी हड़ताल में थे। इस स्थिति में ऑपरेशन की तत्काल आवश्यकता और स्टाफ की कमी के बावजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला शाह, स्त्री रोग विशेषज्ञ, ने ऑपरेशन की कमान संभाली।

ऑपरेशन टीम में डॉ. नेहा, स्मृति लाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. राजेश कुमार बेलदार (निच्चेतना विशेषज्ञ), और अभिलाषा बक्श (स्टाफ नर्स) उपस्थित थे। सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय और अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों और टीम की तत्परता और कुशलता की सराहना की।

ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद मरीज और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों का धन्यवाद व्यक्त किया और उनकी तत्परता और समर्पण की प्रशंसा की।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ऐसी कठिन परिस्थितियों में भी डॉक्टरों की टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया, जो अन्य मरीजों और आम जनता के लिए प्रेरणादायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed