October 19, 2026

“फ्री मोबाइल योजना 2025” का दावा फर्जी – PIB फैक्ट चेक ने किया स्पष्ट

0
IMG-20250820-WA0840.jpg

नई दिल्ली। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों को गुमराह कर रहा है। “MotoTrack-d2z3w” नामक यूट्यूब चैनल के एक थंबनेल में यह दावा किया गया है कि केंद्र सरकार “फ्री मोबाइल योजना 2025” के तहत हर परिवार को मुफ्त मोबाइल फोन देने जा रही है।

PIB फैक्ट चेक का स्पष्टीकरण

PIB Fact Check टीम ने इस वायरल दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है। सरकार ने साफ कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना संचालित नहीं की जा रही है।

जनता से अपील

लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसे झूठे और लुभावने दावों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध योजना या ऑफर की जानकारी आधिकारिक सरकारी पोर्टल या विभाग से ही प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed