October 19, 2026

विश्व मच्छर दिवस पर भिलाई इस्पात संयंत्र में रैली और प्रशिक्षण, मच्छर जनित रोगों की रोकथाम पर जोर

0
IMG-20250820-WA0902.jpg

रायपुर । विश्व मच्छर दिवस 2025 के अवसर पर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य विभाग और जिला मलेरिया समिति, दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक वृहद जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में मच्छरों से फैलने वाले रोगों तथा उनके बचाव के उपायों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई गई।
जिला मलेरिया अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मच्छर जनित रोगों की रोकथाम में सामूहिक जन-जागरूकता सबसे अहम कड़ी है। इसी क्रम में महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) श्री के.के. यादव ने भी उपस्थित दल को सर्वेक्षण कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास पानी जमा न होने दें और सप्ताह में एक दिन “सुखा दिवस” के रूप में मनाकर मच्छरों के प्रजनन को रोकने में योगदान दें।
कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टर-8 स्थित जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में ब्रिडिंग चेकर्स दल को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। इस प्रशिक्षण में उन्हें सर्वेक्षण अभियान को और सघन बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और व्यवहारिक टिप्स प्रदान किए गए।
गौरतलब है कि भिलाई क्षेत्र में हरियाली और जलभराव की संभावनाओं के कारण मच्छर जनित रोगों का खतरा अधिक रहता है। इसे देखते हुए संयंत्र प्रबंधन और जिला मलेरिया विभाग ने जून के अंतिम सप्ताह से एक वृहद सर्वेक्षण अभियान प्रारंभ किया है, जो डेंगू की संभावनाओं के समाप्त होने तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed