गौवंश तस्कर चढ़े पुलिस हत्थे – 19 मवेशी और ट्रक सहित चार आरोपी गिरफ्तार
मुंगेली । जिले की जरहागांव पुलिस ने गौवंश तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 19 मवेशियों को सकुशल बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से एक ट्रक वाहन सहित कुल 15 लाख 95 हजार रुपये का माल जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्यवाही
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के सख्त निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ, अवैध कारोबार और गौवंश तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक जरहागांव श्री सालिकराम धृतलहरे के पर्यवेक्षण में यह सफलता हासिल हुई।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
दिनांक 19 अगस्त 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक माजदा ट्रक (सीजी-04 एनयू-1900) में मवेशियों को भरकर बूचड़खाना ले जाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर थाना प्रभारी जरहागांव उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा ने हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ ग्राम सेमरचुवा के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
19 मवेशियों की सकुशल बरामदगी
पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 09 नग भैंस और 10 नग भैंसा कुल 19 मवेशी भरे हुए मिले। तत्काल मवेशियों को कब्जे में लेकर वाहन को जब्त कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
चार आरोपी गिरफ्तार
तफ्तीश के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मवेशी तस्करी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –
1. संजय टंडन पिता गेंदूराम टंडन, उम्र 40 वर्ष, निवासी तरकीडीह थाना जरहागांव,
2. राजेश टंडन उर्फ पिंटू पिता बेदूराम रात्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी लिम्ही थाना तखतपुर जिला बिलासपुर,
3. बलम उर्फ परमेश्वर पिता बिलाराम टंडन, उम्र 26 वर्ष, निवासी महुवाभाठा थाना जरहागांव,
4. दशरूराम उर्फ बुचई पिता भगउराम बघेल, उम्र 45 वर्ष, निवासी महुवाभाठा थाना जरहागांव।
15.95 लाख का माल जब्त
पुलिस ने आरोपियों से ट्रक वाहन जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है और मवेशी जिनकी कीमत करीब 95 हजार रुपये आंकी गई, इस प्रकार कुल 15 लाख 95 हजार रुपये का माल जब्त किया।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 118/2025 धारा 11(1)(घ), 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जरहागांव उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा, प्रआर दयाल गवास्कर, आरक्षक उमेश सोनवानी, रोहित पटेल, सुशांत पाण्डेय एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
