October 19, 2026

रायपुर के कुख्यात तोमर बंधुओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू

0
IMG-20250817-WA0041.jpg

रायपुर। राजधानी के कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोर्ट ने पुलिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी चार संपत्तियों की कुर्की के आदेश जारी कर रायपुर कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा है।

दोनों आरोपी पिछले दो महीने से फरार चल रहे हैं। पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन दोनों आरोपी हाथ नहीं लगे। इसके बाद कोर्ट में उद्घोषणा की प्रक्रिया शुरू की गई। उद्घोषणा की अंतिम तारीख कल तय की गई है। यदि आरोपी कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो उनकी संपत्तियों को कुर्क कर लिया जाएगा।

पत्नियां पहले से जेल में

तोमर बंधुओं पर पुलिस ने 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं सूदखोरी के मामलों में उनकी पत्नियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों लंबे समय से सूदखोरी के धंधे में सक्रिय थे और महंगे ब्याज पर पैसे देकर जबरन वसूली करते थे।

अवैध हथियार भी बरामद

पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से अवैध हथियार भी जब्त किए गए थे। इनके खिलाफ सूदखोरी समेत कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

निगम की कार्रवाई और हाई कोर्ट में अर्जी

नगर निगम की जांच में भाटागांव क्षेत्र में बने तोमर बंधुओं के आलीशान मकान के कई हिस्सों को अवैध पाया गया। निगम ने कार्रवाई करते हुए इनके ऑफिस पर बुल्डोजर चलाया। जांच में यह भी सामने आया कि मकान की छत पर अवैध तरीके से स्वीमिंग पुल का निर्माण कराया गया है, जिस पर आगे कार्रवाई प्रस्तावित है।

इस बीच, जिस नाम पर मकान पंजीकृत है, उसकी ओर से नगर निगम के आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed