October 18, 2026

रेंबो स्कूल के खिलाड़ियों ने गतका टूर्नामेंट में रचा इतिहास

0
IMG-20250818-WA0288.jpg

दुर्ग । दुर्ग जिले के खालसा स्कूल में आयोजित द्वितीय सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर ओपन गतका टूर्नामेंट में मुंगेली के रेंबो मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्रों ने शानदार उपलब्धि हासिल की। शनि बंजारा और किंगफ्लॉवर ने स्वर्ण पदक, जबकि सत्यम राजपूत ने रजत पदक जीतकर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया।

छत्तीसगढ़ डायसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन, CNI, स्कूल प्रबंधन, प्रचार्या श्रीमती सोफिया हैरिसन तथा शिक्षकों ने विजेताओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, खेल शिक्षक ठवी सिंह राजपूत के मार्गदर्शन और सहयोग तथा अभिभावकों के समर्थन का परिणाम है। ईश्वर की कृपा से ऐसे ही उपलब्धियां भविष्य में भी मिलती रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed