October 19, 2026

तखतपुर में हंगामा: जन्माष्टमी पर गोमांस काटने के आरोप में दो गिरफ्तार, लोगों ने निकाली रैली

0
IMG-20250816-WA1152.jpg

तखतपुर। तखतपुर में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन गोमांस काटने के आरोप में दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद तनाव का माहौल है। इस घटना के बाद, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आरोपियों के घर के बाहर इकट्ठा हो गए हैं, और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं। यह मामला तब सामने आया जब पुलिस ने संजय खेस और शाहूल मसीह नाम के दो युवकों को गोमांस काटने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके बाद, आक्रोशित हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

     रविवार को सुबह 11:30 बजे, सभी हिंदू संगठनों के युवा मंडी चौक पर इकट्ठा हुए और एक विरोध रैली निकाली। यह रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नया बस स्टैंड तक गई और फिर वापस मंडी चौक आई।

   इस दौरान, चौक-चौराहों पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ विरोध जताया। भीड़ को देखते हुए, क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed