दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में “स्वच्छता पखवाड़ा” के तहत चलाई गई व्यापक स्वच्छता अभियान ।
बिलासपुर । स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की पूर्व संध्या पर 01 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में “स्वच्छता पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाना है।
इसी क्रम में दिनांक 09, 10 एवं 11 अगस्त 2025 को मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया | आधुनिक सफाई मशीनों, औजारों एवं उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यप्रणाली की जांच की गई। सफाई कर्मियों को आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराए गए। विभिन्न स्टेशनों पर यंत्रीकृत सफाई उपकरणों का निरीक्षण कर उपलब्धता सुनिश्चित की गई । इसके साथ रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों, स्टेशन परिसरों, विश्राम गृहों, शयनगृहों, रनिंग रूम, अस्पतालों, स्वास्थ्य इकाइयों एवं स्कूलों में “कूड़ा-कचरा न फैलाएं” संबंधी जागरूकता नोटिस प्रदर्शित किए गए। रेलवे भूमि एवं कॉलोनियों में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया |
मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों में कूड़ा-कचरा प्रबंधन के लिए विशेष कदम उठाए गए। कचरे के बेहतर ढंग से निष्पादन हेतु ठोस व्यवस्था की गई और गीले तथा सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में डस्टबिन उपलब्ध कराए गए। यह पहल यात्रियों एवं रेलवे कर्मियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराने के साथ-साथ, अपशिष्ट प्रबंधन की आदत विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी। इस प्रयास से स्टेशन परिसरों में न केवल स्वच्छ वातावरण बनेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
डस्टबिन का उपयोग करने विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके माध्यम से रेल उपयोगकर्ताओं को अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया गया और उन्हें गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने के लिए प्रेरित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मंडल के विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें यात्रियों और रेलवे कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें स्वच्छता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के महत्व पर विशेष बल दिया गया।
इन सतत प्रयासों के माध्यम से रेलवे परिसरों में न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि यात्रियों एवं कर्मचारियों में पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति भी सुदृढ़ होगी, जिससे एक स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा, साथ ही रेलवे परिसरों में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा ।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
