दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी पूजा ने वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज एथलेटिक मीट में जीता स्वर्ण पदक ।
बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एथलीट एवं बिलासपुर रेल मंडल में टिकट कलेक्टर सह वाणिज्य लिपिक के पद पर पदस्थ पूजा ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है । उन्होंने दिनांक 10 अगस्त को भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज एथलेटिक मीट में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता ।
पूजा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी उत्कृष्ट गति और स्टैमिना का प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया और देश एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम रोशन किया ।
तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पूजा को इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और रेलवे का गौरव बढ़ाने की शुभकामनाएँ दीं है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर है ।
पूजा इससे पहले भी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप व ताइवान ओपन एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं, और लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी श्रेष्ठता साबित कर रही हैं ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण, खेलसंघ के पदाधिकारी एवं साथी खिलाड़ियो ने पूजा की इस स्वर्णिम सफलता पर गर्व करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है ।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
