बरसते पानी में देशभक्ति का जोश — बरेला और सेतगंगा से निकली तिरंगा यात्रा, विधायक मोहले के नेतृत्व में नगर गूंजा ‘भारत माता की जय’
मुंगेली। मोर तिरंगा, मोर अभिमान, घर-घर तिरंगा और हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुंगेली विधानसभा स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा सोमवार को ऐतिहासिक उत्साह के साथ निकली। विधायक पुन्नूलाल मोहले की अगुवाई में यात्रा का शुभारंभ बरेला और सेतगंगा से दोपहर 1 बजे हुआ, जो बरसते पानी में जोशपूर्ण नगर भ्रमण करते हुए अटल परिसर, जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।
समापन अवसर पर विधायक मोहले ने कहा — “भारत माता के सच्चे सपूत अपनी सेना के शौर्य और पराक्रम पर गर्व करते हैं। अफसोस है कि कुछ पार्टियां बार-बार सेना की वीरता पर सवाल उठाती हैं और सबूत मांगती हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और ‘देश पहले’ की भावना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी दबाव के आगे न झुकते हुए जो कदम उठाया, वह राष्ट्रहित में ऐतिहासिक है।”
मोहले ने बताया कि तिरंगा यात्रा में विधानसभा क्षेत्र के 5 मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। बरसते पानी में भी लोगों का जोश ठंडा नहीं पड़ा और यात्रा ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजती रही।
जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी और तिरंगा यात्रा के जिला प्रभारी शैलेश पाठक ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, पदमनी मोहले, नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास, सेतगंगा मंडल अध्यक्ष सुखचंद साहू, जरहागांव मंडल अध्यक्ष नागेश्वर जायसवाल बंटी, लौदा मंडल अध्यक्ष अभिलाष त्रिवेदी समेत सभी मंडलों के महामंत्री, जिला पंचायत सभापति, सदस्य, पार्षद, जनपद सदस्य और सरपंच मौजूद रहे।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
