October 19, 2026

बिलासपुर पुलिस का अनोखा रक्षाबंधन: ‘रक्षा का वादा – सुरक्षा का इरादा’ थीम पर छात्राओं ने बांधी राखी

0
IMG-20250808-WA1104.jpg

बिलासपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बिलासपुर पुलिस और शहरवासियों के बीच एक अनोखा और भावनात्मक रिश्ता देखने को मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में चल रहे चेतना जागरूकता अभियान के तहत “रक्षा का वादा – सुरक्षा का इरादा” और “राखी की डोर – कानून की ओर” थीम पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस पहल में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का वचन लिया और दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना और पुलिस व जनता के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करना रहा।

पुलिस लाइन में बना भावुक माहौल
पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में छात्राओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, डीएसपी श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा, डीएसपी श्रीमती भारती मरकाम, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता सहित महिला पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। बदले में पुलिस अधिकारियों ने हमेशा रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर करीब 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई।

ड्यूटी पर तैनात जवानों को भी दी राखी
कार्यक्रम की खासियत यह रही कि सिर्फ पुलिस लाइन ही नहीं, बल्कि त्योहार के दौरान सड़क और चौक-चौराहों पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक जवानों और पुलिसकर्मियों को भी राखी बांधी गई। महिला छात्राओं और सामाजिक संगठनों की इस पहल ने त्योहार की मिठास को और बढ़ा दिया।

अभियान से मिला संदेश
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच भरोसा बढ़ता है, खासकर महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। यह जुड़ाव आपराधिक गतिविधियों को रोकने में भी मददगार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed