रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 मवेशियों की मौत कराने वाला ट्रेलर चालक गिरफ्तार, वाहन मनेन्द्रगढ़ से जब्त
बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव में 14 जुलाई 2025 की रात तेज और लापरवाह रफ्तार से ट्रेलर चलाकर 13 मवेशियों की मौत कराने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से जुड़ा ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 15EE 2220 को मनेन्द्रगढ़ से जब्त किया गया।
घटना का विवरण
मध्यरात्रि में अज्ञात ट्रेलर ने सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया, जिससे 13 मवेशियों की मौके पर मौत हो गई और 4 घायल हो गए। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) ने मवेशी मालिक और आरोपी चालक को शीघ्र पकड़ने के निर्देश दिए थे।
पुलिस की जांच और सफलता
थाना रतनपुर की टेक्निकल टीम ने घटना स्थल से लेकर आसपास के मार्ग तक लगे प्रत्येक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। हजारों वाहनों में से घटना में शामिल ट्रेलर की पहचान की गई, जो मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी मार्ग पर मिला। आरोपी चालक रविकांत महरा (43 वर्ष), निवासी लोहसरा बिजुरी, जिला अनुपपुर (म.प्र.) को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया।
पुलिस की अपील
एसएसपी रजनेश सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि मवेशियों को आवारा न छोड़ें। लापरवाह पशु मालिकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 291 के तहत एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
