कोथारी रोड स्टेशन पर पैनल इंटरलॉकिंग के स्थान पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली का सफल कार्यान्वयन
बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत कोथारी रोड स्टेशन पर आज दिनांक 08 अगस्त 2025 को 25 वर्षों पुरानी पैनल इंटरलॉकिंग प्रणाली को प्रतिस्थापित कर अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) प्रणाली का सफल कार्यान्वयन किया गया। यह कार्य सिग्नल एवं दूरसंचार ओपन लाइन द्वारा स्वंय किया गया है।
नई सेंट्रलाइज्ड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली में ड्युअल VDU के माध्यम से एक क्लिक में सिग्नल क्लियर किया जा सकता है, जिससे संचालन की गति और संरक्षा मानक में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। सभी आवश्यक मानक यंत्र जैसे कि पावर सप्लाई, अग्निशमन अलार्म, और डेटा लॉगर आदि की स्थापना भी पूर्ण कर ली गई है।
यह कार्य प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री जी.पी. खूंटे तथा मंडल रेल प्रबंधक/बिलासपुर श्री राजमल खोईवाल के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता/को-ऑर्डिनेशन श्री गिरजा शंकर तथा उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक 6 घंटे के भीतर न्यूनतम ट्रेन परिचालन प्रभावित करते हुए पूर्ण किया गया।
*नई प्रणाली की प्रमुख विशेषताएं:*
* पैनल इंटरलॉकिंग के स्थान पर सेंट्रलाइज्ड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ड्युअल VDU सहित)
* कुल 41 रूट का इंटरलॉकिंग
* आरडीएसओ स्टैंडर्ड सर्किट संस्करण 2.0 के साथ नवीनतम सुरक्षा विशेषताओं से युक्त ।
* FACS – रिलायंस इलेक्ट्रिका
* IPS – स्टेटकॉन
* Fire Alarm – रावेल
* QBCA1 Relay आधारित प्वाइंट सर्किट संचालन
* ट्रैक सर्किट विफलता की स्थिति में ओवरलैप रिलीज की सुविधा
* Frauscher MSDAC के माध्यम से ऑटो सेक्शन का संचालन
* डेटा लॉगर – एफट्रॉनिक्स
इस महत्वपूर्ण परियोजना से कोथारी रोड स्टेशन पर न केवल संचालन की गति बढ़ेगी, बल्कि संरक्षा के मानकों में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
