October 19, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, जेल भेजा गया

0
IMG-20250807-WA0920.jpg

बिलासपुर । थाना मस्तुरी क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान आशिक कुमार कुर्रे (32 वर्ष), निवासी सरगवा थाना मस्तुरी के रूप में हुई है।

मामले की रिपोर्ट पर तत्काल एक्शन

06 अगस्त को पीड़िता की मां द्वारा मस्तुरी थाना में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि वह एक सप्ताह पूर्व अस्पताल में भर्ती थी। घर लौटने के बाद उसे पड़ोसी राजेन्द्र से घटना की जानकारी मिली। जब उसने अपनी नाबालिग बेटी से पूछताछ की, तो बच्ची ने बताया कि उसकी अनुपस्थिति में आरोपी आशिक कुर्रे ने उसके साथ कई बार गलत हरकत की और धमकाया कि किसी को बताया तो जान से मार देगा।

पीड़िता के अनुसार आरोपी अक्सर नशा करता है और लंबे समय से डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत पर पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तेजी से दबिश, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS), अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा, एवं डीएसपी मस्तुरी एल.सी. मोहले के निर्देशन में मस्तुरी पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को ग्राम ध्रुवाकरी (पचपेड़ी) से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे 07 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

टीम का सराहनीय योगदान

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिश्चंद्र टाण्डेकर, उनि गणेशराम महिलांगे, आरक्षक राकेश भारद्वाज और महिला आरक्षक अनामिका नेताम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed