मोटर साइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद
बिलासपुर । थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर साइकिल चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई एक्टिवा वाहन क्रमांक CG10/BY4859 को बरामद किया है। आरोपीगण ने बाइक को चोरी कर नदी किनारे छिपा दिया था।
घटना का विवरण
प्रार्थी अर्जुन दास बजाज, निवासी कश्यप कॉलोनी गली नंबर-04, कुम्हारपारा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 अगस्त की रात 11 बजे उसने अपनी एक्टिवा घर के पास लॉक कर खड़ी की थी। जब वह रात 3 बजे रेलवे स्टेशन जाने के लिए उठा, तो देखा कि एक्टिवा चोरी हो चुकी थी। शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 390/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
गुप्त सूचना पर आरोपियों की गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिचरी वाल्मिकी चौक से दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. इमरान खान उर्फ इम्मू, उम्र 30 वर्ष, निवासी चांटीडीह, सरकंडा
2. लक्की यादव उर्फ लक्कू, उम्र 22 वर्ष, निवासी करबला चौक, कुम्हारपारा
पूछताछ में दोनों ने एक्टिवा चोरी कर शनिचरी नदी किनारे छोड़ने की बात कबूली। पुलिस ने वहां से एक्टिवा बरामद कर दोनों आरोपियों को 07 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
कार्यवाही में इनका योगदान:
थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि भोलेनाथ तिवारी, आरक्षक गोकूल जांगड़े, धीरेन्द्र सिंह एवं धीरेन्द्र तोमर का विशेष योगदान रहा।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
