कोनी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स पर छापामार जांच, एक मेडिकल स्टोर सील
बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के अंतर्गत बिलासपुर पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने कोनी क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स की जांच की। इस कार्रवाई में आर.के. मेडिकल स्टोर को दस्तावेजों की अनुपलब्धता के चलते सील कर दिया गया।
जांच टीम में औषधि निरीक्षक नीलिमा साहू, थाना प्रभारी कोनी राहुल तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल थे। यह कार्रवाई अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई।
✅ गणेश मेडिकल व श्रद्धा मेडिकल स्टोर में सब कुछ सही पाया गया
टीम ने गणेश मेडिकल स्टोर (संचालक – दीपक सोनवानी) एवं श्रद्धा मेडिकल स्टोर (संचालक – निशा सिंह) का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टॉक, बिल और दस्तावेज विधिसंगत पाए गए। दोनों संचालकों को भविष्य में आवश्यक सतर्कता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
❌ आर.के. मेडिकल स्टोर सील
कोनी क्षेत्र में सेंदरी अस्पताल के सामने स्थित आर.के. मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते समय संचालक मौजूद नहीं था और केयर टेकर द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी
सीएसपी कोतवाली गगन कुमार, आईपीएस ने कहा कि बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालन और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई और अधिक तीव्र गति से की जाएगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
