नगोई एनीकट में ताश की फड़ पर तखतपुर पुलिस की रेड, 6 जुआरी गिरफ़्तार
नगदी रकम, ताश की गड्डी, गमछा और मोमबत्ती जब्त, सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर
बिलासपुर/तखतपुर । ग्राम नगोई के एनीकट के पास खुले में जुआ खेल रहे छह जुआरियों को तखतपुर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। मुखबिर की सूचना पर की गई रेड कार्रवाई में ताश के 52 पत्ते, ₹7,150 नकद, एक गमछा और मोमबत्ती जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
ऐसे की गई कार्रवाई
दिनांक 06 अगस्त 2025 को थाना तखतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नगोई एनीकट के पास कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की और मौके से छह लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा।
मौके से ₹7,150 नगद, 52 पत्तों की ताश, एक गमछा और मोमबत्ती जब्त कर सभी को हिरासत में लिया गया। ज़ब्त सामान को पंचगवाहों के समक्ष ज़ब्त कर, आरोपियों को थाना लाकर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
1. निजाम बंजारे पिता दुर्योधन बंजारे, उम्र 30 वर्ष, निवासी कपसिया कला, थाना कोटा
2. अजीत बंजारे पिता संतराम बंजारे, उम्र 30 वर्ष, निवासी कपसिया कला
3. मनीष बंजारे पिता बहोरनलाल बंजारे, उम्र 28 वर्ष, निवासी कपसिया कला
4. सुरेश कुमार यादव पिता अशोक कुमार यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी कपसिया कला
5. सुखचैन बंजारे पिता छबीलाल बंजारे, उम्र 28 वर्ष, निवासी कपसिया कला
6. मनोज साहू पिता लीलाराम साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी जरौंधा, थाना तखतपुर

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
