October 19, 2026

गोंदईया में झोपड़ी से 45 लीटर कच्ची शराब जब्त, रतनपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

0
IMG-20250807-WA0006.jpg

शराब बनाने के उपकरण भी बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

बिलासपुर/रतनपुर । जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। आरोपी खेत के पास बनी झोपड़ी में शराब बना रहा था। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के बर्तन और अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी

नाम: सुनील साहू

पिता: शत्रुहन साहू

उम्र: 20 वर्ष

निवासी: ग्राम गोंदईया, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

दिनांक 5 अगस्त 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोंदईया का एक युवक खेत के पास झोपड़ी में अवैध रूप से कच्ची शराब बना रहा है। सूचना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर रतनपुर पुलिस की टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। झोपड़ी की तलाशी लेने पर वहां 45 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत करीब 9,000 रुपये) पाई गई।

साथ ही, शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण व बर्तन भी जप्त किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

जिलेभर में नशा कारोबारियों के खिलाफ मुहिम तेज

एसएसपी श्री रजनेश सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में अवैध नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं। रतनपुर पुलिस ने भी स्पष्ट कर दिया है कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed